Tuesday, 22 August 2017

ज्योतिष : किन राशियों के लोग करते हैं हद से ज्यादा प्यार और परवाह

हर इंसान के अंदर अपनी कुछ न कुछ खूबी या कमी तो होती ही हैं पर क्या आप जानते हैं की किन राशियों के लोगों के साथ आप पा सकते हैं जीवन भर का प्यार और ख़ुशी। इन राशियों के लोग वैसे तो आत्मनिर्भर होते ही हैं परन्तु इसके बावजूद वो अपने पार्टनर को अपने हर एक काम में सम्मलित करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग अपने रिश्तों की बहुत परवाह करते हैं। तो आइये जानते है ऐसी 5 राशिओं के बारें में।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग को अपने साथी से पता चलने वाली योजनाओ को जानकर बहुत उत्साहित हो जाते हैं। ऐसे लोग सीधा निष्कर्ष तक पहुँच जाते हैं। ये अपने साथी के साथ बड़े बड़े सपने देख लेते हैं और उनके पूरा न होने पर इनको बहुत अधिक ठेस पहुँचती है। मिथुन राशि वाले लोग अपने पार्टनर से दूर नहीं रह सकते।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोग अत्यंत विश्वसनीय और ईमानदार होते हैं। ये लोग आसानी से अपने प्यार और पीड़ा के बारें में दूसरों को बता देते हैं। ये लोग अपने पार्टनर के साथ अपने रिलेशनशिप को 100% देते हैं। ये लोग हर कार्य अपने पार्टनर के साथ करना पसंद करते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोग बहुत ही लचीले और समझौता करने वाले होते हैं। अपने सामने आने वाली हर समस्या का सामना करते हैं। ये अपने साथी की पूरी जानकारी रखते हैं। जिसके कारण कई बार इनका इनके पार्टनर के साथ झगड़ा भी होता हैं।

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वाले लोग जिसके साथ भी अपनी जोड़ी बनाते है वह जीवन भर निभाते हैं। किसी भी हाल में उनका साथ नहीं छोड़ते। ये जिनके साथ भी भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं उसके प्रति ईमानदार रहते हैं। ये अपने साथी के बिना अपने जीवन को कुछ भी नहीं मानते।

मीन राशि
मीन राशि वाले लोग अपने पार्टनर और रिलेशनशिप को लेकर बहुत अधिक परवाह करने वाले होते हैं। ये लोग बहुत अधिक भावुक होते हैं। इनके लिए इनका साथी सबसे महत्वपूर्ण होता है। तथा वे समय समय पर अपने साथी को इसका एहसास भी करते रहते हैं।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

ज्योतिष: जानिए किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढईया का है प्रभाव और उससे बचने के उपाये


ज़्यादातर लोग ये मानते हैं की शनि बहुत ही क्रूर ग्रह है और ये सबका बुरा करता है। परन्तु आज हम आपको बताने जा रहे है उन राशियों के बारे में जिन पर शनि देव की विशेष रूप से कृपा दृष्टि होगी और सफलता उनके कदम चूमेगी। याद रखिये अगर किसी व्यक्ति पर शनि की कृपा हो जाये तो वह व्यक्ति अपने जीवन में आपार सफलता प्राप्त कर सकता है।

शनि ग्रह कम से कम किसी राशि में ढाई से साढ़े सात साल तक रहता है जिसमे अच्छे और बुरे प्रभाव छोड़ता है। शनि बहुत ही धीमा गृह है इसी कारण इसे शनिचर भी कहा जाता है। तो आइये जानते शनि गृह और उसका आपकी राशि पर प्रभाव।

अभी शनि ग्रह धनु राशि पर चल रहा है इस लिए वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले व्यक्तियों पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। साथ ही वृषभ और कन्या राशि पर इसकी दृष्टि है जिसके कारण इन राशियों की अभी ढईया चल रही है। अगर आपकी इन पांच राशियों में से कोई राशि है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ सरल से उपाए बताने जा रहे है जिससे की आपको शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी और अपने जीवन में सफलता प्राप्त होगी ।

उपाए -1
आप अपने जूते या चप्पल का दान किसी गरीब को करें। जरुरी नहीं है की आप नए जूते-चप्पल का दान दें। आप अपने पुराने पहने हुए जूते-चप्पल का भी दान कर सकते हैं। साथ ही आप पैरों से जुडी किसी और वास्तु का भी दान कर सकते हैं।

उपाए -2
आप काले तिल का दान करें। काले तिल शनि देव को विशेष रूप से प्रिय हैं इसलिए साढ़ेसाती और ढईया में इसका दान करना चाहिए। इससे शनि देव विशेष रूप से प्रसन्न किया जा सकता है। आप शनिदेव पर तेल और काले वस्त्र का दान भी कर सकते हैं।

उपाए -3
पीपल के वृक्ष के पूजा करें। पीपल में भगवन विष्णु का वास माना जाता है। आप प्रत्येक शनिवार को पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

Sunday, 20 August 2017

कैसे लड़को को पसंद करती है लड़कियां


बहुत से लड़के ये सोच सोच कर परेशान होते रहते हैं की लड़कियां आखिर दोस्ती करने से पहले क्या खूबी लड़को में देखती है। अगर आपकी भी ये एक समस्या है तो अब आगे नहीं रहेगी क्यूंकि हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी बातें जिन्हे लड़कियां ख़ास तवज्जो देती हैं।

बुद्धिमान
लड़कियां बुद्धिमान लड़को से बहुत जल्दी इम्प्रेस हो जाती है तथा उनको पसंद भी करती हैं क्यूंकि वो उनके हर सवाल का जवाब भी देने में सक्षम होते हैं। ऐसे लड़के कुशल वक्ता भी होते हैं।

आत्मविश्वास
आत्मविश्वास से भरे लड़के भी लड़कियों को खूब सुहाते है। ऐसे लड़को का जीवन के प्रति नजरिया काफी सकारात्मक होता है जिसके कारण लड़कियां इनसे बहुत प्रभावित होती हैं।

कलात्मक
कलात्मक या क्रिएटिव लड़के बहुत ही सहज होते हैं तथा वे बखूबी जानते हैं की सामने वाले को अपनी कला के माध्यम से कैसे इम्प्रेस करना है। लड़कियां भी ऐसे लड़को की बहुत अधिक कदर उनके साथ सहज महसूस करती हैं।

फॉरैनेर या एन आर आई
फॉरैनेर या एन आर आई लड़के भी लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं क्यूंकि इनका बात करने का तरीका बहुत ही अच्छा होता है तथा इन लड़को का पहनावा और रहन सहन भी उच्च दर्जे का होता हैं।

विचारशील
विचारशील लड़के भी लड़कियों को खूब लुभाते हैं। क्यूंकि वो लड़कियों का ज्यादा अच्छे से ध्यान रखते हैं। फिर चाहे रेस्टॉरेंट में बिल भरने की बात हो या उनके लिए कार का दरवाजा खोलने की, ऐसे लड़के बहुत ज्यादा देखभाल करने वाले होते है, इसलिए लड़कियां इनको पसंद करती हैं।

मस्तमौला
मस्तमौला लड़के भी लड़कियों को पसंद आते हैं। क्यूंकि वो किसी बात की टेंशन नहीं लेते। साथ ही ऐसे लड़के बहुत ही साहसी और हाजिर जवाब होते हैं।

रोमांटिक
रोमांटिक लड़के लड़कियों की पहली पसंद होते हैं। ऐसे लड़के लड़कियों को अच्छा महसूस कराते हैं साथ ही अपने रिलेशनशिप के लिए टाइम निकलते हैं। वे अपने पार्टनर को अक्सर गिफ्ट या सरप्राइज देते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये