Saturday, 10 February 2018

वैलेंटाइन साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: जाने किसे मिलेगा सच्चा प्यार

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातकों का ध्यान इस सप्ताह निवेश पर ही लगा रहेगा। आप इस सप्ताह संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अन्य स्रोतों से आय प्राप्त होने के संकेत हैं।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले जातक इस सप्ताह कड़ी मेहनत करेंगे। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आप थोड़ा रोमांटिक हो सकते हैं। इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातक इस सप्ताह अपनी रचनातमक प्रतिभा से सभी को चौंका देंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। प्रेमी जोड़े अपने प्यार में और अधिक मजबूत पाएंगे। व्यापारिओं को अधिक लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह काम की शुरुआत तो करेंगे पर उनको अधूरा ही छोड़ देंगे। आप इस सप्ताह यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापारी लोग नए लोगों से मिलेंगे जो की उनके कारोबार के लिए लाभप्रद होगा।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह थोड़ा आराम के मूड में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। घर में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। इस सप्ताह आप अपने स्वास्थय का ध्यान रखें।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले लोग इस सप्ताह धन अर्जन के कामों में जुटे रहेंगे। आप आय के नए स्रोतों की तलाश करेंगे। आप अत्यधिक खर्चों की वजह से तोड़ा तनाव में रह सकते हैं। प्यार सम्बन्धी विषयों में सफलता मिलेगी।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातक इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। आप नई योजनाओ पर कार्य करेंगे। अविवाहित लोग इस सप्ताह किसी रिश्ते में बंधेंगे। इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले लोग उत्साही नजर आएंगे। आप अपने पुराने मित्रों से मिल सकते हैं। आप इस सप्ताह कोई नई चीज़ या वास्तु खरीद सकते हैं। साथी के साथ आप रोमांटिक होंगे। परिवार और दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले लोग इस सप्ताह संयम से काम लें। आपके जीवन में कुछ अप्रयश्चित गठित हो सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले लोग इस सप्ताह पारिवारिक समस्या में उलझे रहेंगे। आपका आध्यात्म की ओर झुकाव होगा। इस सप्ताह आप मित्रों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आप के संबध जीवनसाथी के साथ मजबूत बनेंगे।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह नए लोगों से मिलेंगे। परिवार के प्रति आप अपनी समस्त जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। इस सप्ताह आप फिजूलखर्ची से बचें। प्रेमियों को मिलने के संकेत हैं।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
इस सप्ताह मीन राशि वाले लोगों को मान सम्मान में प्राप्ति होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप निवेश सम्बन्धी निर्णय ले सकते हैं। इस सप्ताह आप अहंकार से बच कर रहे। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday, 9 February 2018

महाशिवरात्रि पर करें ये उपाए मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

हर एक व्यक्ति की चाहत होती है की उसे मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त हो। कोई तो ऐसा हो जो उसका ख्याल रखें। हम लोग ने अकसर सोलह सोमवार के व्रत के बारें में तो सुना ही है। ज्यादातर कुवांरी लड़कियां जो अपने लिए सुयोग्य वर की कामना करती हैं वो इस व्रत को करती हैं। आज हम आपको मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने के लिए व्रत के बारें में बताने जा रहें हैं।
जो कोई भी व्यक्ति अपने लिए अपनी पसंद का जीवनसाथी पाना चाहते हैं वो भगवान् शंकर का महाशिवरात्रि का व्रत जरूर करें। भगवान् शिव को गृहस्थ का स्वामी भी माना जाता है। इसलिए अगर आप शिवरात्रि का व्रत करेंगे तो आप पर भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और आपको मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होगा।


अगर आप ज्यादा पूजा पाठ नहीं करना चाहते हैं तो आप इस दिन किसी भी शिव मंदिर में जाकर भगवान् के शिवलिंग पर एक लोटा जल अवश्य चढ़ा दें। भगवान् शंकर आपकी मनोकामना अवश्य पूरी करेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

इस महाशिवरात्रि बन रहा है अद्धभुत महासंयोग ऐसे करें भगवान् शिव की पूजा


इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी को मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान् शिव ने इस सृष्टि को बचाने के लिए हलाहल विष का पान किया था। ऐसी मान्यता है की इस दिन माता पार्वती का विवाह भगवान् शिव के साथ हुआ था। वैसे तो हर माह में शिवरात्रि मनाई जाती है। परन्तु साल में दो बार आने वाली शिवरात्रि जो की फाल्गुन और श्रवण मास में होती हैं उनका अधिक महत्त्व हैं।


इस महाशिवरात्रि पर 51 साल बाद एक महासंयोग बन रहा है। इस दिन आप नित्य कर्म करने के उपरान्त किसी भी शिव मंदिर में जाएँ। अब आप एक लोटे में जल लें इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध और गंगा जल भी मिला लें। अब इसे आप भगवान् के शिवलिंग पर चढ़ा दें। इसके अलावा आप बेलपत्र, धतूरा, फूल तथा राख चढ़ाएं। इसके अलावा आप बेर अवश्य चढ़ाएं।
अगर आपका इतना कुछ करने का सामर्थ नहीं है तो आप सिर्फ एक लोटा जल लेकर भगवान् के शिवलिंग पर चढ़ा कर हाथ जोड़ लें और अपना मनचाहा इच्छित वर मांग लें। भगवान् शिव आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये