Wednesday, 20 December 2017

किस राशि के लोग बचेंगे शनि देव के कोप से


इस संसार में शनि देव को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। कहा भी जाता है की शनिदेव सभी प्राणियों को उनके अच्छे और बुरे कर्मो के आधार पर आशीर्वाद और दंड देते हैं। इस समय १६ दिसंबर से १४ जनवरी तक का समय युति काल के रूप में है। इसे अस्तकाल भी कहा जाता है।
इस अस्तकाल के दौरान शनि का प्रकोप सभी प्राणियों पर होगा। परन्तु इस प्रकोप से कुछ राशियां बची रहेंगी। ये राशियां है वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु तथा मकर। इन राशियों पर शनिदेव के कोप का असर नहीं के बराबर होगा।

हम आपको कुछ उपाय भी बताने जा रहें है जिनको करने से शनि देव के कुप्रभाव को कुछ हद तक काम भी किया जा सकता है। सबसे पहले तो आप पूरे एक माह तक पूजा के दौरान सरसो या तिल के तेल का दीपक जलाएं। अगर सुबह शाम दोनों वक़्त जलाएंगे तो ये ज्यादा अच्छा रहेगा।
दूसरा उपाय ये है की आप जल में काले तिल मिला कर के सूर्य भगवान् को रोज अर्ध्य दें। आप शिवलिंग पर भी जलाभिषेक कर सकते हैं। तीसरा उपाए ये है कि आप अपने घर आये साधू को लोहे का तवा दे सकते हैं साथ ही अगर कोई गरीब मजदूर हो तो उसे कुछ मिष्ठान भेंट कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आप पर अस्तकाल के दौरान शनि देव के कुप्रभाव का असर कम हो जायेगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

T20 मुकाबले में भारत ने दर्ज की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत

कटक में खेले जा रहे पहले T-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज करी है। भारत ने श्रीलंका को 93 रनों से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तीन विकेट खोकर 20 ओवरों में 180 रन बनाये। जवाब में बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम महज 87 रन बना कर आल आउट हो गयी।
भारत की तरफ से जीत के हीरो रहे यजुवेंद्र चहल जिन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट भी लिए। साथ ही कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या ने भी 2-2 विकेट हासिल किये। चहल को मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर ने अर्धशतकीय पारी खेली। 48 गेंदों पर 61 रन बनाये। श्रेयस अय्यर ने 24 रन तथा रोहित ने 11 रन बनाएं। धोनी ने नाबाद 39 रन और पंड्या ने 32 रन बनाये। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।

दुर्भाग्यपूर्ण होता है घर से इन वस्तुओं को बेचना


हम लोग कई बार कुछ वस्तुओं को अपने घर से बेच देते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कई बार आप उन वस्तुओं के साथ अपना भाग्य या सुख समृद्धि ही बेच देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं की किन वस्तुओं को कभी भी अपने घर से नहीं बेचना चाहिए।
अगर आपने घर में गाय का दूध नहीं बेचना चाहिए। आप अपने घर की गाय का दूध पी तो सकते हैं या फिर किसी को बिना मूल्य लिए दे भी सकते हैं परन्तु बेच नहीं सकते। अगर आप को दूध बेचने का काम करना है तो आप पशुशाला खोल लें।


कभी भी घर पर रखा तेल किसी को भी न बेचें। आप पूजा के लिए या दान करने के लिए किसी को तेल दे सकते हैं।
कभी भी घर पर मौजूद लाल रंग के वस्त्र नहीं बेचने चाहिए। ऐसा कहा जाता है की अगर आप अपने लाल रंग के वस्त्र किसी को बेचते हैं तो उसके साथ अपनी खुशियां भी बेच देते हैं।
कभी किसी को घर से नमक न बेंचे। आप किसी को घर का नमक बिना मूल्य लिए या दान कर सकते है।
आप अपने घर पर मौजूद गुड़ भी कभी किसी को न बेचें। आप किसी भूखे व्यक्ति को खाने को तो दे सकते हैं परन्तु बेच नहीं सकते।
घर पर पका हुआ भोजन भी किसी को नहीं बेचना चाहिए। ऐसा कारण अशुभ होता है। आप किसी भूखे व्यक्ति को भोजन खिला सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये