Monday, 6 November 2017

आखिर क्यों वधु वर के बायीं और बैठती है


हिन्दू धर्म में हम सभी ने विवाह समाराहों तो बहुत से देखें होंगे। साथ ही ये भी देखा होगा की वधु हमेशा वर के बायीं और बैठती है। पर क्या कभी आपने ये सोचा है की आखिर वधु वर के दायीं ओर न बैठ कर बायीं ओर ही क्यों बैठती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसा क्यों हैं।

दरअसल हिन्दू धर्म में विवाह मंडप में फेरों का बहुत ही अधिक महत्त्व है। विवाह के समय वधु वर के बायीं और बैठती है। इसलिए वधु को वामांगी भी कहा जाता है। असल में ज्योतिष अनुसार पुरुष के शरीर का दायां भाग तथा स्त्री के शरीर का बायां भाग शुभ तथा पवित्र माना जाता है।
इसीलिए धार्मिक अनुष्ठानो में हमेशा पुरुष के दाएं हाँथ में ही कलावा बाँधा जाता है और महिलाओं के बाएं हाँथ पर। इसी प्रकार हस्तरेखा विज्ञान में भी पुरुष का दायां हाथ देखा जाता है जबकि स्त्री का बायां हाँथ देखा जाता है।
ज्योतिष अनुसार मनुष्य के शरीर का बायां भाग उसकी रचनात्मकता का प्रतीक होता है जबकि दायां भाग उसके कर्मो का प्रतीक होता है। इसीलिए स्त्री का बायीं तरफ होना मधुर प्रेम संबंध और रचनात्मकता को प्रदर्शित करता है जबकि पुरुष का दायीं तरफ होना ये प्रदर्शित करता हैं की उसकी अर्धांगिनी उसके हर शुभ कार्य तथा कर्म में उसके साथ है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 13)



गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -53

गोलू: मैंने ज़िन्दगी में जितना भी सफर किया है, उससे मुझे एक बात का अनुभव हुआ है?

मोलू: क्या?

गोलू: कि ट्रेन कभी पंचर नहीं होती।



गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -54

गोलू: कितना रोया था मैं महबूबा को मोबाइल गिफ्ट करके...

मोलू: क्यों?

गोलू: जब रात 3 बजे तक मैं सुनता रहा.. आप के द्वारा डायल नम्बर दूसरी लाइन पर व्यस्त है।



गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -55

पापा: बेटा, आज तेरी मम्मी इतनी चुप-चुप क्यों बैठी है?

गोलू: मेरी गलती से

पापा :  नालायक, ऐसा क्या किया तूने ?

गोलू: मम्मी ने लिपस्टिक मांगी थीमैंने गलती सेफेवीकिक दे दी !!!

पापा: जुग-जुग जियो मेरे लाल… भगवान ऐसा बेटा सबको दे।



गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -56

एक चोर - चोरी कर के, घर से जा ही रहा था की..... गोलू की आँख खुल गयी...

गोलू: स्कूल बैग भी ले जा कमीनें, वरना शोर मचा दूँगा


नोट: उपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिसपर ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें। त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगा, तथा उचित कार्यवाही की जाएगी।

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 12)

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे -49

गोलू की पत्नी: डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं। क्या करूं?
डॉक्टर: उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए।

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे -50
गोलू: School Life का सबसे बड़ा झूठ क्या है?
मोलू: Sir Homework तो कर लिया था, लेकिन कॉपी घर रह गयी।

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे -51
गोलू की पत्नी: जानू तुम्हें मुझमें क्या अच्छा लगता है?
गोलू: मुझे तुमसे जुडी हर चीज़ अच्छी लगती है डार्लिंग…
गोलू की पत्नी: जैसे कि बताओ ना?
गोलू: जैसे तुम्हारी छोटी बहन प्रिया...
तुम्हारी मौसी की लड़की शालू...
तुम्हारी मामी की लड़की शीतल…
तुम्हारी बुआ की लड़की नेहा..
तुम्हारे पडोसी की बेटी ममता...
तुम्हारी सहेली पिंकी।
फ़िलहाल गोलू ICU में भर्ती है।

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे -52
अध्यापिका: एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी पर पानी नही रहेगा। सब जीव नष्ट हो जाएंगे।
पृथ्वी तबाह हो जाएगी।
गोलू: मैडम जी, उस दिन स्कूल आना है क्या?

नोट: उपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिसपर ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें। त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगा, तथा उचित कार्यवाही की जाएगी।