Saturday, 23 December 2017

परफेक्ट कपल्स होते हैं किस राशि के

कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बन कर आती हैं। और आज कल के युग में वैसे भी लोग कुंडली मिलाने से ज्यादा आपसी तालमेल को तरजीह देते हैं। फिर भी अगर आप एक बार अपने पार्टनर की राशि देख लें तो आप इस बात पता कर सकते हैं की आगे भविष्य में आपकी आपके पार्टनर के साथ निभेगी या नहीं। आज हम आपको ऐसी ही राशियों के बारें में बताने जा रहें है जो कहलाते हैं परफेक्ट कपल्स
कुम्भ और मेष राशि
कुम्भ और मेष राशि के जातक अगर शादी के रिश्ते में जाते हैं तो ये परफेक्ट कपल्स कहलाते हैं क्योँकि दोनों ही राशि के जातकों को जीवन में रोमांच पसंद होता है। ये लोग जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं तथा कभी भी कोई नए निर्णय लेने में नहीं हिचकते।
कर्क और वृषभ राशि
कर्क और वृषभ राशि के कपल्स एक दूसरे को बहुत ही अच्छे से समझते हैं। ये लोग शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। जिसके वजह से इनका सम्बन्ध भी बहुत मजबूत होता है और ये कहलाते हैं परफेक्ट कपल्स।
कुम्भ और मिथुन राशि
कुम्भ और मिथुन राशि के कपल्स भी एक परफेक्ट कपल्स कहलाते हैं क्यूंकि इनके बीच में एक भावनात्मक जुड़ाव होता है। इन दोनों राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं जिसके कारण ये एक दूसरे को बहुत ही अच्छी तरह समझते हैं।
कर्क और मीन राशि


कर्क और मीन राशि के जातक भी परफेक्ट कपल्स कहलाते हैं। इन दोनों राशि के लोगों में जल तत्व की समानता होती है जिसके कारण ये दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। इनको एक दूसरे की कंपनी बहुत भाति है।
धनु और सिंह राशि
धनु और सिंह राशि के लोग भी परफेक्ट कपल्स की श्रेणी में आते हैं। ये लोग एक दूसरे का पूरा सम्मान करते है तथा अपने रिश्ते को पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं।
वृषभ और कन्या राशि
वृषभ और कन्या राशि के कपल्स अपने रिलेशनशिप के प्रति बहुत समर्पित होते हैं जिसके कारण इनके सम्बन्ध अपने पार्टनर के साथ बहुत ही मजबूत होते हैं।
मिथुन और तुला राशि
मिथुन और तुला राशि के के लोग भी परफेक्ट कपल्स कहलाते हैं क्यूंकि ये लोग बहुत मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत होते है। तथा एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं।
कर्क और वृश्चिक राशि
कर्क और वृश्चिक राशि वाले भी परफेक्ट कपल्स की श्रेणी में आते हैं क्यूंकि ये को एक दूसरे की भावनाओं सम्मान करते हैं और साथ ही एक दूसरे की आज़ादी का भी ख्याल रखते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday, 22 December 2017

नाम में अक्षरों के दोहराव का क्या होता है प्रभाव

किसी भी व्यक्ति के लिए उसका नाम सबसे सुखद शब्द होता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का क्यों न हो पर जन्म के समय उसको एक नाम दिया जाता है जो की जीवन भर उसकी पहचान बन कर रहता है। हिन्दू धर्म में नामकरण संस्कार होता है जो की ये सुनिश्चित करता है की समाज में उसकी पहचान किस नाम से होगी।
हर धर्म में नाम रखने की अलग अलग प्रथा है। कहीं पर ये अंकशास्त्र तो कहीं पर ज्योतिषशास्त्र पर आधारित होती है। सिख्खों में भी जन्म का नाम श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी पर आधारित होता है। माना जाता है की व्यक्ति के नाम में दोहराव उसके जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालता है। आइये जानते हैं नाम में दोहराव होने वाले अक्षरों का प्रभाव। दोहराव जानने के लिए एक उदाहरण से देखते हैं जैसे की EKAANSH में A अक्षर का दोहराव है।
अक्षर A, I, J, Q, Y
इस अक्षरों के दोहराव वाला व्यक्ति साहसी और निडर स्वाभाव का होता है। ऐसे लोग दूसरों पर हावी होने की कला से भली भांति परिचित होते हैं।
अक्षर B, K R
ऐसे व्यक्ति बहुत ही भावुक किस्म के होते हैं। ये किसी के भी कटु शब्दों से बड़ी जल्दी आहात हो जाते हैं। ऐसे लोग बड़े ही कलात्मक होते हैं। तथा दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं।
अक्षर C, G, L, S
ऐसे व्यक्ति बहुत ही कल्पनशील होते है। ये लोग अपनी ही दुनिया में खोये रहते हैं। ऐसे व्यक्तियों में आत्मविश्वास में कमी होती है।
अक्षर D, M, T
ऐसे व्यक्ति बहुत ही कुशल और कुशाग्र होते हैं। अगर ऐसे लोग व्यापार करते हैं तो बहुत तरक्की करते हैं।
अक्षर E, H, N, X
ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत ही जल्द सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ऐसे लोग सामाजिक तौर पर बहुत अधिक मान सम्मान की प्राप्त करते हैं।
अक्षर U, V, W
ऐसे लोग बहुत अधिक जिम्मेदार किस्म के होते है। ये लोग अपने निजी जीवन में बहुत अधिक रोमांटिक स्वाभाव के होते हैं।
अक्षर O, Z
ऐसे लोग बहुत ही शांत स्वाभाव के होते हैं। ऐसे लोगों को ज्यादा सामाजिक होना पसंद नहीं होता।
अक्षर P, F
ऐसे व्यक्ति बहुत ही सकारात्मक विचारधारा वाले होते हैं। ऐसे लोगों के लिए अपना घर परिवार सर्वोपरि होता है।
अगर किसी व्यक्ति के नाम में कोई अक्षर सात या उससे जयादा बार दोहराये तो ये शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन भर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday, 21 December 2017

जवानी में न करें ये गलतियां वरना पड़ेगा पछताना


आजकल बहुत से युवा अपनी जवानी के दिनों में अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसका खामियाजा उन्हें जिंदगी भर भुगतना पड़ता हैं। आज हम आपको बताने जा रहें है ऐसी ही कुछ गलतियों के बारें में जिन्हे युवाओं को करने से बचना चाहिए।
युवावस्था को व्यक्ति अपनी मौज मस्ती करने में बर्बाद कर देता है। वो न तो अपने भविष्य के लिए धन संचय करता है और न ही अपने लिए एक हेल्थी लाइफस्टाइल चुनता है।
सबसे जरूरी तो ये की जब व्यक्ति युवा होता है तो वो कभी भी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देता। और जब तक उसे अपने स्वास्थय का ख्याल आता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
व्यक्ति इस उम्र में अपने घर परिवार को भी वक़्त नहीं देता है। उसको परिवार के कायदे अपने लिए बंधन लगने लगते है। क्यूंकि वो उस व्यक्ति को उन्मुक्त जीवन जीने से रोकते हैं।


जीवन में पैसा ही सबकुछ नहीं होता। और ये बात समझते समझते बहतु देर हो जाती है। व्यक्ति सिर्फ पैसे के लिए वो जॉब भी करता रहता है जिसको करके उसे आत्मसंतुष्टि नहीं मिलती।
कभी कभी व्यक्ति इस उम्र में किसी गलत रिलेशनशिप में फँस जाता है। और वो चाह कर भी उस रिलेशनशिप से बाहर नहीं आ पाता। कुछ जगह जल्दी शादी होने की वजह से भी व्यक्ति खुश नहीं रह पाता है।
इस उम्र में व्यक्ति अपने आप को बहुत अधिक समझदार समझने लगता है। उसको लगता है की वो जो भी निर्णय कर रहा है वो सही है। इसी कारण वो किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह लेना भी पसंद नहीं करता।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये