Friday, 1 September 2017

डेटिंग के दौरान कभी न करें ऐसी गलतियां

डेटिंग एक ऐसा करिश्माई शब्द है जिसकी अहमियत कपल्स अच्छे से जानते है। पर जाने अनजाने हम में कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से डेटिंग एक दुःस्वप्न बनकर रह जाती है। आज हम आपको बताने जा रहें है डेटिंग के दौरान होने वाली प्रमुख गलतियां और कैसे उनसे बचें।
डेटिंग की तैयारी न करना
हम में से कई सारे लोग डेट पर जाने की कोई तैयारी या प्लान नहीं बनाते है। और जब वो डेटिंग पर जाने वाले होते हैं तो काफी सारा समय इसी कश्मकश में निकल जाता है की कहाँ जाना है, क्या खाना है, कैसे जाना है इत्यादि। अगर आप ये सारी तैयारी पहले से नहीं कर रहें हैं तो अपनी डेटिंग को फ्लॉप ही समझें।
वाहन की व्यवस्था का न होना
अगर आप के पास अपना वाहन है तो आप बहुत ही आसानी से कहीं दूर भी डेटिंग के लिए जा सकते हैं। अपना वाहन होने से आपका काफी वक़्त भी बचता है। अगर आपके पास खुद का वाहन न हो तो अपने मित्र से भी मांग सकते है। हाँ उसे चलाते हुए पूरी सावधानी बरतें। और वापस करते हुए पेट्रोल भी भरवा कर दें।
वक़्त पर न पहुंचना
अगर आप अपनी डेट पर वक़्त पर नहीं पहुंचेंगे तो आपका अपना नुकसान है। साथ ही सामने वाले को लगेगा की आपकी नज़रों में उसकी अहमियत नहीं है।


इधर उधर की बातें करना
अक्सर लोग अपनी डेट पर अपना ऑफिस या अपने दोस्तों के बारें में या इधर उधर की बातें करते रहते हैं। जबकि आपका पार्टनर ये उम्मीद रखता है की आप उसके साथ उनकी बात करें और अपने रिलेशन को मजबूत बना सकें।
पूरे वक़्त शिकायते करना
कभी कभी आप अपनी डेट पर शिकवे शिकायते ले कर बैठ जाते है। अगर आप अपने डेट पर अपने पार्टनर से उसके शिकायते ही करते रहेंगे तो आपकी डेट नाकाम हो जाएगी।
पहनावा
डेट पर जाते समय अपने पहनावे पर ध्यान दें। याद रखें हर जगह या हर वक़्त एक जैसे कपड़े अच्छे नहीं लगते। इसलिए माहौल का मुताबिक अपने पहनावे का ध्यान दे।
मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग
अगर आप अपनी डेट पर ज्यादातर वक़्त मोबाइल फ़ोन से ही चिपके रहेंगे तो आपका पार्टनर आपकी इस हरकत को कभी पसंद नहीं करेगा। जिसकी वजह से हो सकता है ये आपकी उसके साथ आखरी डेट हो।
अपनी ही बातें करना
अगर आप डेट पर अपने ही बारें में बोलते रहेंगे न की अपने पार्टनर के बारें में जानेगे तो इससे आपका पार्टनर आपसे बोर हो जायेगा। ध्यान रखें की आप डेट पर सामने वाले को बोलने का मौका दें। इससे आपका रिलेशन और मजबूत होगा। हो सके तो अपने पार्टनर की थोड़ी तारीफ भी कर दें।
सिगरेट और शराब से परहेज़
कई बार लोग अपनी डेटिंग के दौरान बहुत ज्यादा सिगरेट पीते है या फिर शराब का सेवन करते हैं। ध्यान रखें अपने डेट पर सिगरेट या शराब पिने से बचे और अगर बहुत ही जरूरी हो तो बहुत इस थोड़ा सेवन करें। वरना आपकी डेट ख़राब हो जाएगी।
दूसरों को देखना
आप अपनी डेट पर किसी और व्यक्ति की तरफ ध्यान देने की बजाय अपने पार्टनर पर ध्यान दे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके इस व्यव्हार से आपका पार्टनर आहात होगा और आपकी डेट कभी कामयाब नहीं हो सकती।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

दैनिक राशिफल दिनांक 02-09-2017: देखें वीडियो

दैनिक राशिफल दिनांक 02-09-2017: किन किन राशियों के लिए होगा शुभ फलदायक


दैनिक राशिफल दिनांक 02-09-2017: किन किन राशियों के लिए होगा शुभ फलदायक

मेष राशि
आज आप किसी सामाजिक या धार्मिक उत्सव में सम्मलित हो सकते हैं। विद्यार्थी आज सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। आज व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थय अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
आज आपके काम में रुकावटे आएंगी। वाहन चलते हुए सावधानी बरतें। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। निवेश से बचें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी भाषा पर सैय्यम रखें। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। किसी भी वाद - विवाद से बचें।
मिथुन राशि
आज के दिन व्यापारियों को नए साझेदार मिलेंगे। किसी पुराने मुक़दमे में आपके हक़ में फैसला आएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर बनेगे। आज आपका स्वास्थय सामान्य रहेगा।
कर्क राशि
आज के दिन आपके शत्रु आप को हानि पहुंचा सकते हैं। आज आप अपनी रणनीति किसी के साथ भी साझा न करें। आज किसी से कोई उधार न लें, सम्बन्ध ख़राब होने का भय है। नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को आज परिश्रम कर के सफलता मिलेगी। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कत आ सकती है।
सिंह राशि
आज की दिन व्यापारी बड़े निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आज का दिन निवेश के लिए श्रेष्ट है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज स्वास्थय उत्तम रहेगा।


कन्या राशि
आज आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते है। आज आपको अपने परिवार और जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अगर आप संपत्ति में निवेश करना चाहते है तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा। आज आपके खर्चे बढ़ेंगे।
तुला राशि
विद्यार्थियों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप किसी पारिवारिक उत्सव में सम्मलित हो सकते है। वाहन चलते हुए सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। साथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि
आज के दिन आप तनावग्रस्त रहेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। आज आप जो निर्णय लेंगे उसमे संघर्ष कर के सफलता मिलेगी व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। अत्यधिक काम से आप थकान महसूस करेंगे। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
धनु राशि
आज आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। अगर कोई खरीदारी करने की सोच रहें है तो उसे टाल दें। आज परिवार और जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
मकर राशि
आज आपको निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। व्यापारियों को आज धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य क्षेत्र में संभल कर आचरण करें। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
कुम्भ राशि
आज आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आज का दिन निवेश के लिए अच्छा है। आज कठिन परिश्रम से बचें क्यूंकि आपका स्वास्थय ख़राब हो सकता है। परिवार और जीवन साथी से आज पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें।
मीन राशि
आज आपको मान सम्मान और सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन आप जोश से भरे रहेंगे। व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा काम करेंगे। विद्यार्थियों को अध्धयन में सफलता मिलेगी। जीवन साथी से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये